21 अक्टूबर 2017 - 14:22
इस्राईल ने किया कुर्दिस्तान का खुला समर्थन

अवैध राष्ट्र के प्रधानमंत्री बिनयामिन नेतनयाहू की पूरी कोशिश है के ईराक़ में विभाजन हो जाए

अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार अवैध राष्ट्र इस्राईल के मंत्रीमंडल ने कुर्दिस्तान के प्रमुख मसऊद बारेज़ानी का खुला समर्थन कर दिया है, एवं इराक़ की सरकार की नीतियों की आलोचना भी की है। क्योंकि कुर्दिस्तान में इस्राईल की सुरक्षा निहित है। ज्ञात रहे कि कुर्दिस्तान ईराक़ एवं सीरिया के निकट है, एवं अवैध राष्ट्र के प्रधानमंत्री बिनयामिन नेतनयाहू की पूरी  कोशिश है के ईराक़ में विभाजन हो जाए। इसके लिए उन्हें कुछ देशों के सहयोग की आवश्यक्ता है।